पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा शुरू
चतरा, अप्रैल 24 -- चतरा, संवाददाता। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 11 मई तक संचालित होने वाले पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत लेम पंचायत से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उपायुक्त रवि आनंद, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा श्री हरिनाथ महतो एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लेम पंचायत पहुंचे। वहां उनकी उपस्थिति में प्राथमिकता आधारित योजनाओं के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पेयजल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत संरचना के अनुरूप योजनाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने पंचायत के विभिन्न पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने चिलचिलाती धूप में लगभग एक किमी पैदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.