पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा में शामिल हुए चतरा उपायुक्त
चतरा, अप्रैल 25 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। शनिवार को पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का विधिवत् आयोजन बरवाडीह पंचायत सचिवालय में किया गया इस मौके पर चतरा उपायुक्त रवि आनंद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की पेयजल समस्या का निवारण जल्द ही करना है इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आगे उन्होंने कहा कि जहां सबसे अधिक जल की समस्या है वहां पर अलग से पानी की व्यवस्था लोग कराएं जिससे लोगों को राहत मिल सके। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने बहु प्रतीक्षित जल मीनार का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान लोगों ने पानी की हो रही समस्या को लेकर तेतरिया नदी पर चेक डैम की मांग की है। यह भी पढ़ें- जिले में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन, डीसी ने किया औचक निरीक्षण
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.