चतरा, अप्रैल 25 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी की आहट के साथ ही प्रखंड की पंचायतों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 25 अप्रैल से 11 मई तक विशेष 'पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत न केवल खराब पड़े चापाकल और जलमीनार दुरुस्त होंगे, बल्कि तकनीकी टीम मौके पर ही निरीक्षण कर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी करेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि खराब चापाकल और जलमीनारों की मरम्मत के साथ-साथ नए अधिष्ठापन के लिए भी सूची तैयार कर ली गई है। छोटे मरम्मत कार्यों के लिए अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर प्राक्कलन तैयार करने का सख्त निर्देश दिया गया है ताकि काम में देरी न हो।सिर्फ यह भी पढ़ें- पेयजल संकट समाधान के लिए चलेगा अभियान पानी नहीं, विकास योजनाओं पर भी होगी चर्चापखवाड़े के दौरान 25 अप्रैल से 5...