चतरा, अप्रैल 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर इटखोरी व मलकपुर पंचायत भवन में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के डीएसओ सह वरीय पदाधिकारी नीतू सिंह पहुँचकर आयोजित पखवाड़े के उद्देश्य को बताया। इस मौके पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा मलकपुर पँचायत की मुखिया रीता देवी सांसद प्रतिनिधि नगीन सिंह पेयजल स्वच्छता जेई बिनय कुमार 15 वें वित्त जेई विनोद कुमार पँचायत सचिव अरविंद उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस मौके पर ग्राम सभा मे पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा में पँचायत के सभी वार्डो का चापानल मरम्मती , जलमीनार मरम्मती , सोखता गड्ढा निर्माण , आंगनबाड़ी में संसाधन की कमी , हाई मास्ट लाइट समेत अन्य कमियों व समस्याओं से अवगत करवाकर उसे सूचीबद्ध तरीके से लिखवाया गया । इस मौके पर डीएसओ ने कहा कि उद्देश्य न केवल पानी की ...