सासाराम, मई 14 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हुए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पीएचईडी के अधिकारी की एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में खराब पड़े नल जल योजना सरकारी चापाकल की जानकारी दी तथा अधिकारियों से तत्काल इसकी मरम्मती करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...