सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिले में पेयजल संकट और हर घर जल नल योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है और लोग आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि हर घर जल नल योजना सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, जबकि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। यह भी पढ़ें- पेयजल संकट को लेकर भाकपा माले ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोग आज भी दूषित पानी पीने को विवश हैं। दूसरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.