धनबाद, अप्रैल 17 -- कुइयां कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की पेयजल समस्या और कॉलोनी की गंदगी को लेकर गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने कोलियरी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के मंत्री सह बीसीसीएल कल्याण समिति बोर्ड सदस्य केके सिंह और बस्ताकोला क्षेत्र के प्रभारी लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वाटर फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य पाइपलाइन की जांच की। इस दौरान कुइयां कोलियरी स्टाफ कॉलोनी (दुर्गा मंदिर के पास) में जाम पड़ी नालियों और गंदगी का भी जायजा लिया गया। टीम ने जीरो सीम अंडरग्राउंड खदान से होने वाली जलापूर्ति की जानकारी भी ली। यह भी पढ़ें- जीएम से प्रभावित गांवों में पानी का समाधान करने की मांग मौके पर परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह और पिट प्रबंधक मोहित अग्रवाल सहित कई...