नैनीताल, अप्रैल 15 -- भीमताल, संवाददाता। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्रामसभा साल में पेयजल संकट गहरा गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।ग्राम सभा के तोक खालगाड़ में धरने पर बैठे पनेरू ने कहा कि खालगाड़ में पिछले तीन सालों से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी दूर-दराज से जुटाना पड़ता है। ऐसे में उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कहा कि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पेयजल समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पूर्व दर्जाधारी पनेरू ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पेयजल समस्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.