सोनभद्र, मई 3 -- केकराही, हिंदुस्तान संवाद। करमा ब्लाक के टिकुरिया गांव के ग्रामीणों ने रविवार को पेयजल समस्या को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। हर घर नल जल योजना भी इस गांव तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे यह गांव इस योजना से अछूता रह गया है। गांव में लगा हैंडपम्प कई सालों से खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाये जाने के साथ ही पेयजल आपूर्ति कराये जाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों को सुबह शाम पेयजल के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मजबूर होकर ग्रामीणों को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रासिंग के पार जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की बात करें तो बस्ती के चंद कदम दूर जल निगम की टंकी है, लेकिन गांव में उससे प...