सराईकेला, जून 23 -- सरायकेला। सरायकेला नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता एमएल गिलुवा, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता, नगर प्रबंधक सुमित सुमन उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से वार्ड संख्या-10 के बजरंगबली मंदिर से दुर्गा मंडप तक, कंसारी टोला से अटल क्लीनिक तक के क्षेत्र और वार्ड संख्या-06 के थाना चौक से पुराना बस स्टैंड के कुछ हिस्सों में गर्मी के दौरान उत्पन्न होने वाली जलापूर्ति समस्या पर तकनीकी चर्चा की गई。

बैठक की जानकारी नपं अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले 5-6 वर्षों से इन क्षेत्र के लोग गर्मी के दिनों में...