झांसी, मई 16 -- झांसी। नगर विधायक रवि शर्मा ने वार्ड नंबर 16 मसीहागंज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल समस्याओं को लेकर स्थलीय भ्रमण किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ पेयजल सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी ली। सभासद ने बताया कि वार्ड के कई मोहल्लों में अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है, जिसके कारण लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...