रामगढ़, मई 13 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत पुंडी पंचायत सचिवालय में पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर शिविर आयोजित किया गया।उक्त शिविर रामगढ़ जिला उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार पर जिले में पेयजल एवं जिला पूर्ति योजनाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अभियंता दीपक कुमार राजवंशी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अर्जुन महली, मुखिया रोपण देवी, पंचायत सचिव संगीता कुमारी, सुरेश महतो, तापेश्वर महतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। अभियंता दीपक कुमार राजवंशी ने बताया कि शिविर के बाद अधिकारियों एवं कर्मियों ने वार्डों का निरीक्षण कर पेयजल समस्याओं का जायजा लिया।जांच यह भी पढ़ें- पेयजल से जुड़ी प्राप्त शिकायतों का जल्द करें निष्पादन :डी...