पेयजल समस्याओं का समाधान के लिए विशेष दल गठित
कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आम नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए झुमरी तिलैया नगर परिषद ने विशेष पहल की है। उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर नगर परिषद ने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नलों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति की क्षमता को शत-प्रतिशत बनाए रखने और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देने को कहा गया है। साथ ही जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं होती है, वहां स्थापित चापाकलों को सुचारु स्थिति में रखने और उनकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था इसके अलावा जिन इलाकों में नल या चापाकल के माध्यम से जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, वहां टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.