गंगापार, फरवरी 16 -- शंकरगढ़ के पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में शंकरगढ़ में ठोस पहल शुरू हो गई है। जल निगम एवं नगर पंचायत शंकरगढ द्वारा तैयार परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी गई है। सोमवार से नगर क्षेत्र में जीपीएस आधारित सर्वे कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। सोमवार को अधिशासी अधिकारी अमित कुमार तथा जल निगम के जेई राम आशीष यादव व श्याम बाबू पाल ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर सर्वे कार्य शुरू कराया है। अधिकारियों के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र को दो जोन में विभाजित कर पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने की योजना बनाई गई है। जोन संख्या-1 के अंतर्गत राम भवन चौराहा स्थित पानी टंकी परिसर में निर्मित पुरानी टंकी का नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही 700 केएल क्षमता का नया ओवरहेड टैंक (सीडब्ल्यूआर सहित) निर्मित किया जाएगा। जोन संख्या-2 में रानीगंज स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.