पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड 6 के लोग
बिहारशरीफ, मई 10 -- पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड 6 के लोग चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह की आधी आबादी पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। विडंबना यह कि विभाग को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मोहल्ले के मुन्नू कुमार, राकेश कुमार, नीतीश कुमार, मनोज कुमार व अन्य बताया कि मोहल्ले में एक भी सार्वजनिक जगह पर चापाकल नहीं है। नल-जल के पानी से ही लोगों की प्यास बुझती है। दो सप्ताह से नल-जल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी में पानी के लिए बहुत फजीहत उठानी पड़ रही है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.