पेयजल संकट से जूझ रहे गंगापुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, जून 25 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में स्थित जल निगम की पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। लंबे समय से पानी की आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों ने पानी टंकी परिसर के बाहर डिब्बा बाल्टी लेकर के प्रदर्शन किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थापित पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप, कुएं और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना बदहाल, सड़कों पर बह रहा पानी ग्रामीणों का कहना है कि अन्य जलस्रोतों का पानी गंदा दुषित व आयरन युक्त है। जिसके सेवन से लोगों के स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.