दुमका, मार्च 3 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड स्थित चंद्रपुरा मिशन परिसर में एसएमएनसी (बी) द्वारा चार दिवसीय हेल मेल सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा के दूसरे दिन साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, झामुमो वरिष्ठ कार्यकर्ता परवीर सोरेन शामिल हुए। इस दिन जिला पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध हेतु अपराधी द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न तरीको के बारे में बताकर उन्हें जागरूक किया गया। जिसमें सरकारी स्कीम, लॉटरी इनाम, ऑफर, नौकरी का झांसा,ओंटीपी, बैंक केवायसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, सीबीआई, यूपीआई रिक्वेस्ट मनी, वीडीओ कॉल, छात्रवृति, स्...