सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के कई गांवों में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। चापाकल सूखने लगे हैं और कई जगहों पर नल-जल योजना भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। सुबह और शाम पानी भरने को लेकर हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है। कई गांवों में पानी की कमी से घरेलू कामकाज प्रभावित हो गया है। लोगों का कहना है कि नल-जल योजना के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब चापाकलों की मरम्मत और जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...