बांका, मार्च 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो डुमरामा में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का आक्रोश गुरुवार को चरम पर पहुंच गया तथा मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर नगर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे निरंजन ठाकुर, आलिया देवी, सरिता देवी, अरविंद ठाकुर, कन्हैया यादव आदी ने बताया कि वर्षों पुर्व वार्ड में पेयजल योजना के तहत कुछ वार्डो में पाईप लाईन बिछाया गया है लेकिन आज तक पेयजल की सुविधा वार्ड वासियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है जबकि बगल के मोहल्ले में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। ठाकुर मोहल्ले में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने की वजह से करीब डेढ़ सौ आबादी के बीच पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। कई बार वार्ड पार्षद से लेकर विभाग के अधिकारियों से वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.