कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। शहर में पेयजल संकट पर समाजवादी पार्टी ने नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें जल निगम और जलकल विभाग की सुस्ती के साथ भाजपा महापौर प्रमिला पांडेय के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए। नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भाजपा महापौर द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर सफाई व्यवस्था निजी कंपनियों को सौंपने से शहर बीमारियों की चपेट में आ रहा है। पेजयल संकट सबसे ज्यादा दक्षिण क्षेत्रों में है, जहां टैंकरों से पानी बेचा जा रहा है, नलों में पानी नहीं आ रहा है। चार हजार से अधिक हैंडपंप खराब हैं। यह भी पढ़ें- घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों में आक्रोश नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नंदलाल जायसवाल, अयूब आलम, आनंद शुक्ला, रजत मिश्रा, मुमताज मंसूरी, आकाश यादव, सु...