पेयजल संकट पर सख्त हुए डीएम, एफआईआर की चेतावनी
मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। जिले में जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजनाओं से सुचारू जलापूर्ति और खराब पाइपलाइनों समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम पवन कुमार गंगवार ने जनप्रतिनिधियों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की मौजूदगी में पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत दस दिन के भीतर हर हाल में पूरी कराई जाए, अन्यथा संबंधित फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रामलौटन बिंद तथा विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.