रुडकी, जून 27 -- लक्सर। केशव नगर मोहल्ले में पिछले एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि मोहल्ले में पिछले एक महीने से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई परिवारों को बाजार से पानी खरीदकर घरेलू कामकाज चलाना पड़ रहा है। कहा कि अक्सर रात के दो से तीन बजे के बीच पानी छोड़ा जाता है, जिससे अधिकांश लोग पानी नहीं भर पाते। समय पर पानी नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- पेयजल संकट से नाराज शुगर मिल कॉलोनी के लोगों का जल संस्थान कार्यालय पर हंगामा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News लखीसराय: तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग...