मुंगेर, फरवरी 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बिहमा, गनैली और बेलाडीह पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को हो रही पेयजल समस्याओं का जायजा लिया। उनके साथ बीडीओ प्रशांत कुमार, पीएचईडी की सहायक अभियंता कुमारी सुरभि, कनीय अभियंता शफी अहमद, बीपीआरओ गौतम भारती, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने ग्राम पंचायत बिहमा के वार्ड संख्या 13 धनपुरा में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। ग्रामीणों ने शिकायत की कि, शत-प्रतिशत लाभुकों के घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, गनैली पंचायत की धरमपुर गांव में 50 हजार गैलन क्षमता की जल टंकी से गंदा पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.