शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- तिलहर। तहसील परिसर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को वकीलों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों का आरोप था कि भीषण गर्मी के बीच तहसील में अधिकांश आरओ बंद पड़े हैं और हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वकीलों ने कहा कि फरियादियों और अधिवक्ताओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार अजहर अंसारी मौके पर पहुंचे और आरओ व हैंडपंप का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, किया नारेबाजी-प्रदर्शन इसके बाद नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगवाया गया, तब मामला शांत हुआ। प्रदर्शन में पूर्व बार अध्यक्ष शिवपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.