चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- बंदगांव,संवाददाता। भीषण गर्मी की आहट और ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित जल संकट को देखते हुए चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने महत्वपूर्ण जनहितकारी कदम उठाया है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 100 नए नलकूप लगाने का निर्णय लिया गया। इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर चिह्नित स्थलों का चयन और सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दराज न भटकना पड़े, इसे लेकर विधायक सुखराम उरांव अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि नलकूप स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है। विधायक की पहल से ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.