चतरा, मई 4 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से पहले जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 25 अप्रैल से 11 मई तक चलने वाले 'विशेष पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा' के तहत शनिवार को एदला और पुंडरा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में मौजूद तकनीकी पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने पंचायतों में चिन्हित खराब चापाकलों और जलमीनारों का गहन निरीक्षण किया। बीडीओ के निर्देश पर कई चापाकलों को मौके पर ही मिस्त्रियों द्वारा ठीक कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। यह भी पढ़ें- स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पर हर नागरिक का अधिकार:योगेंद्र वहीं, जो चापाकल गंभीर खराबी के कारण तुरंत ठीक ...