सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर के नागरिकों को हर वर्ष की तरह इस बार गर्मी में पेयजल के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। अब प्रतिदिन नागरिकों में 40 हजार किलोलीटर(केएल) पेयजल की आपूर्ति होगी। अब तक महज 10 हजार केएल की आपूर्ति हो रही थी। जिससे प्रति व्यक्ति 135 लीटर की जगह 75 से 90 लीटर तक पानी मिल पा रहा था। अमृत योजना के तहत करीब 14 वर्ष से निर्माणाधीन पेयजल विस्तार परियोजना के तीन नए ओवरहेड टैंक के साथ चार नए पम्प से जलापूर्ति होगी। नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में 25 हजार से अधिक आवास बने हुए हैं। इन आवासों में 1.5 लाख नागरिक निवास करते हैं। इसके अलावा करीब 15 हजार व्यक्ति नौकरी पेशा वाले भी निवास करते हैं। नगर पालिका की ओर से पेयजल संकट से निपटने के लिए अबतक 15 हजार कनेक्शन किए गए थे। इन आवासों में पेयजल अब तक जलकल व नगर पालिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.