घाटशिला, अप्रैल 18 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रमुख धनंजय करुणामय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक और कनीय अभियंताओं के साथ बैठक की। प्रखंड क्षेत्र में जल संकट का समाधान ढूंढ़ना और खराब पड़े जलस्रोतों को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। क्षेत्र में पानी की किल्लत को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख ने निर्देश दिया कि सभी खराब चापाकलों और सोलर जलमीनारों की जल्द मरम्मत करें। प्रमुख ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान पाइप या अन्य आवश्यक सामग्रियों की कमी नहीं होनी चाहिए। विभाग प्राथमिकता के आधार पर पाइप उपलब्ध कराए। सहायक अभियंता ने आश्वस्त किया कि विभाग इस समस्या के प्रति सजग है और पूरे प्रखंड क्षेत्र में मरम्मत कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गर्मी को देख प्रमंडल स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष : योगेंद्र प्रसाद बैठक के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.