पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
सोनभद्र, मई 9 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। पेयजल संकट को लेकर म्योरपुर ब्लाक के आरंगपानी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया। हर घर नल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिलाधिकारी का पत्र भेजकर हर घर नल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द योजना के तहत पानी सप्लाई शुरू कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे हैंडपंप और निजी जलस्रोत भी जवाब देने लगे हैं। ऐसे में नल जल योजना ही ग्रामीणों के लिए एकमात्र सहारा है, लेकिन योजना से पानी न मिलने के कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.