बांका, मार्च 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आसन्न गर्मी के दिनों में संभावित पेयजल संकट के समाधान एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा चलंत चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब चापाकलों की मरम्मति कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने का कार्य करेगा। इसके साथ ही, बांका जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के दृष्टिकोण से प्रमंडलीय कार्यालय में पूर्व से गठित नियंत्रण कक्ष को अगले आदेश तक सुदृढ़ किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से खराब चापाकलों तथा पीएचईडी के अंतर्गत संचालित "हर घर नल जल" योजना से संबंधित पेयजल...