पेयजल संकट के शीघ्र समाधान की मांग
मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर मुंगेर जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने शनिवार को नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में से लगभग 15 वार्डों में नल-जल योजना की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोग निजी प्याऊ और टैंकरों पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि, नगर निगम के 334 समरसेबल प्याऊ में कई अभी भी बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल संकट के शीघ्र समाधान की मांग वार्ड- 23 के चंद्रवंशी टोला, गोयनका अस्पताल के समीप, लाल दरवाजा और मिर्ची तालाब स्थित प्याऊ के साथ-साथ अन्य कई क्षेत्र में भी लंबे समय से प्याऊ खराब हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.