दरभंगा, मार्च 6 -- लहेरियासराय। जिले में पेयजल की संभावित समस्या को लेकर डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सीओ के साथ पेयजल आपूर्ति, बोरिंग कार्य तथा किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन) आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले में जहां-जहां पेयजल की समस्या संभावित है, वहां बोरिंग कार्यों निर्माण को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने सभी सीओ को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर अभी तक बोरिंग के लिए जमीन चिन्हित नहीं की गई है, वहां यथाशीघ्र भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराएं। जहां सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनि...