मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। नगर के शुक्लहा मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति के लिए लगाए गए मिनी ट्यूबवेल की मोटर चार दिन पूर्व फुंक गई। उसकी मरम्मत अबतक न कराए जाने से मोहल्ले के लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवास विकास कालोनी में लगे ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति करा रहा है, लेकिन इस ट्यूबवेल पर लोड बढ़ जाने से कई लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मजबूरन लोगों को हैंडपंपों से पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल फुंकी मोटर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। नगर के शुक्लहा मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए मिनी ट्यूबवेल लगाया गया है। उसी से करीब सौ घरों में पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। मोहल्ले के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.