गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- राजेंद्र नगर, अर्थला, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में पेयजल से दुर्गंध आ रही, एक माह से बनी है समस्या, विभाग फॉल्ट नहीं तलाश पा रहा ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। राजेंद्र नगर, अर्थला, डिफेंस कॉलोनी समेत आसपास की कई कॉलोनियों में नलों से आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही है। इस कारण लोगों के भीतर बीमार होने का डर बन चुका है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में रोजाना पानी की समस्या बनी रहती है। पेयजल लाइन की जांच और मरम्मत के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा। लोगों का कहना है कि पानी में दुर्गंध इतनी तेज है कि उसका उपयोग पीने तो दूर, घरेलू कामों में भी करना मुश्किल हो गया। दूषित पानी के सेवन से बीमार होने का डर सता रहा है। शालीमार गार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.