धनबाद, मार्च 11 -- तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द चालू करने को लेकर मंगलवार की शाम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम जांच करने तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना के इंटेक वेल पर पहुंची। टीम में कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, सहायक अभियंता जनार्दन सिंह, कनीय अभियंता अजय रजवार एवं कनीय अभियंता यांत्रिक शामिल थे। मौके पर मौजूद कांड्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने योजना से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। टीम ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इस समस्या को लेकर विभाग काफी गंभीर है। जल्द ही इस योजना से तीनों पंचायतों के लोगों को पानी मिलने लगेगा। मौके पर आनंद दुबे, करमा महतो, डेगलाल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.