बोकारो, मई 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार ठाकुर टोला के ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद को देते हुए दो महीने से खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करने की मांग की है। ठाकुर टोला के राजेश कुमार ठाकुर, रीना देवी, रेखा देवी, राजेश रजक व सावित्री देवी ने कहा कि विगत दो महीने से चापाकल खराब रहने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि पेटरवार पंचायत अंतर्गत ठाकुर टोला एवं रामदास रोड़ में चापाकल खराब पड़ा हुआ है, जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- मुखिया की पहल पर 48 घंटे में बना खराब चापाकल, पेयजल संकट से मिली राहत मंत्री ने झामुमो के संगठन सचिव सत्यम प्रसाद को निर्देश दिए कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बात कर 24 घंट...