पेयजल व सड़क सुधार को लेकर व्यापारियों ने उठाई मांग
शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक खिरनी बाग स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें शहर की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सचिन बाथम ने बहादुरगंज क्षेत्र में भारी भीड़ के बावजूद पेयजल की कमी पर चिंता जताई और पिंक टॉयलेट के पास वाटर कूलर लगाने की मांग दोहराई। बद्रीप्रसाद पुस्तक भंडार के पास खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक कराने की भी मांग उठी। जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता ने कहा कि व्यापारी यातायात व्यवस्था सुधार में सहयोग करेंगे और निर्धारित सीमा में ही सामान व वाहन रखेंगे। वहीं व्यापारियों ने प्रशासन से स्मार्ट सिटी के तहत खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि जाम से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.