सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। नगर निगम सभागार में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक मेयर रौनक जहां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय बजट निर्माण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल 437 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार किया गया है। इस बजट पर समिति के सदस्यों से विस्तृत परामर्श लिया गया, जिसमें विभिन्न मदों में व्यय के प्राथमिकताओं को लेकर सुझाव भी प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि पुनौरा धाम, जहां विश्व स्तरीय जगत जननी मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.