मधुबनी, मई 10 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र रविवार को फरबिसगंज जाने के क्रम में झंझारपुर स्टेशन पर उत्तरे और यहां की सुविधाओं का जायजा लिया। अपने विशेष यान से समस्तीपुर से सरायगढ़, ललितग्राम और फारबिसगंज जाने के क्रम में डीआरएम करीब आधे घंटे के लिए झंझारपुर स्टेशन पर रुके। इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीईएन (कोर्डिनेटर) संजय कुमार, सीनियर डीएसओ धर्मेंद्र कुमार, सीनियर डीईई संजय कुमार समेत अन्य मंडल अधिकारी और झंझारपुर स्टेशन अधीक्षक बैद्यनाथ मुख्य रूप से मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए आरपीएफ के प्रभारी अरबिंद कुमार भी अपने फोर्स ...