पेयजल व्यवस्था व लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता
चाईबासा, मई 29 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर अनुमंडल के नए अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व यहां पदस्थापित एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव का तबादला हजारीबाग जिले में एडीसी के पद पर किया गया है। पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा तथा थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने बुके एवं शॉल ओढ़ाकर नए एसडीओ का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद अरुण उरांव ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न विभागीय कार्यों की जानकारी ली।इस दौरान एसडीओ ने कहा कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.