दुमका, मार्च 26 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन प्रखंड क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की लेकर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में बीडीओ अजफ़र हसनैन ने उपस्थित सभी कर्मी को बताया कि उपायुक्त दुमका का निर्देश है कि प्रखंड क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाय, अन्यथा करवाई के लिए तैयार रहे। बीडीओ ने आगे सभी कर्मी को बताया कि आज की बैठक में आप सभी को आखरी चेतावनी दी जा रही है। अपने अपने पंचायत के चापाकलों एवं जलमीनार तीन दिनों के अंदर दुरूस्त करें। किसी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे। आप सभी अपने क्षेत्र के जल सहिया के पास सभी खराब चापाकलों सूची लेकर चापाकलों को दुरुस्त कराए। जहां नया बोरिंग करने की जरूरत...