सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिष्ठापित ड्रिल्ड नलकूपों की मरम्मति का कार्य कराया गया है। बताया गया कि प्रखंडवार सड़े हुए राइजर पाइप के कारण बंद पड़े नलकूपों की मरम्मति कर उन्हें पुनः चालू किया गया है। इसके तहत बानो में 64, बांसजोर में 20, बोलबा में 31, जलडेगा में 54, केरसई में 39, कोलेबिरा में 61, कुरडेग में 41, पाकरटांड़ में 38, सिमडेगा में 63 तथा ठेठईटांगर में 89 नलकूपों की मरम्मति का कार्य पूर्ण किया गया है। डीसी ने कहा कि इन नलकूपों के सुचारू रूप से चालू होने से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.