वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने पेयजल लीकेज और सीवर ओवरफ्लो से संबंधित शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को जलकल विभाग में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान महापौर ने जलकल विभाग में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की और लंबे समय से लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलकल अधिकारियों को प्रमुख शिवालयों के आसपास सुपर सकर मशीन से सीवर सफाई कराने के लिए भी कहा। काम में शिथिलता पाए जाने पर महापौर ने अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद तथा आदमपुर जोन के अवर अभियंता अश्वनी भास्कर के प्रति नाराजगी जताई। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित होकर आए अधिशासी अभियंताओं को पार्षदों के साथ समन्वय स्थापि...