गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। गर्मियों में यदि किसी सेक्टर या कॉलोनी में पाइपलाइन में खराबी की वजह से पेयजल नहीं पहुंचता है तो वहां पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसकी तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। इसके तहत जल्द टेंडर जारी कर दिया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने गर्मियों में पेयजल सप्लाई को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा की तरफ से बताया गया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे पेयजल लाइन डाली जा चुकी है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही इसमें पानी छोड़ दिया जाएगा। सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन तक इस पेयजल लाइन से पानी पहुंचने के बाद सेक्टर-51 से लेकर सेक्टर-80 तक पेयजल की दिक्कत नहीं रहेगी। मीणा ने आदेश जारी किए कि 15 अप्रैल...