गाज़ियाबाद, मई 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन प्रथम वार्ड-78 में रविवार को पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पप्पू पहलवान ने कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से कम प्रेशर और दूषित पेयजल की समस्या से परेशान थे। लोगों की समस्या को देखते हुए 4.71 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस दौरान डीएन कौल, भूपेंद्र गोस्वामी, राजेश कुमार, केपी सिंह, प्रमोद गोयल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...