पेयजल लाइन टूटने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित
गुड़गांव, जून 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-पांच में जन्नत अस्पताल के समीप मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 25 से अधिक कॉलोनियों और सेक्टर में पेयजल सप्लाई चरमरा गई। इस वजह से रविवार सुबह और शाम के समय कई घरों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। शनिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-पांच के समीप जीएमडीए की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
जीएमडीए द्वारा कार्रवाई पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए जीएमडीए ने बसई जल शोधन संयंत्र से पेयजल सप्लाई को बंद कर दिया। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पेयजल लाइन दुरुस्त की गई। इस कारण न्यू कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों, बसई रोड पर विकसित कॉलोनियों के अलावा सेक्टर-21, 22, 23 के अतिरिक्त इनके आसपास लगते गांव और कॉलोनियों में पेयजल की सप्लाई की दिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.