नैनीताल, अप्रैल 10 -- भीमताल, संवाददाता। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास शुक्रवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिनभर पानी सड़क पर बहता रहा। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास जल संस्थान की पाइपलाइन फटने से काफी पानी बह गया, जिससे आसपास के लोग पानी की किल्लत से परेशान हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन फटने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की मांग की। जल संस्थान के जेई हर्षित ने कहा शुक्रवार सुबह पाइप पर वेल्डिंग की थी। लेकिन शाम को पानी दोबारा चलाने के दौरान वेल्डिंग टूट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पाइप ठीक कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...