गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर-1 में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के कारण पिछले तीन दिनों से लोग परेशानी झेल रहे हैं। लाइन में लीकेज होने से बड़ी मात्रा में साफ पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आपूर्ति के समय सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित सरस्वती कुंज सोसाइटी के पार्क में बीते दिनों नलकूप लगाने के लिए बोरिंग का कार्य कराया गया था। इसकी लाइन को कुछ दिन पहले पेयजल लाइन से जोड़ा गया। इसके बाद से ही इलाके में जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइनों को जोड़ने के बाद लीकेज और क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं की गई। इस कारण बीते तीन दिन से सुबह और शाम पेयजल सड़कों पर बह रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.