पेयजल योजना के लिए लगा सोलर पैनल और बैटरी चोरी
गंगापार, मई 25 -- थरवई थाना क्षेत्र के मलाकमय भैसाही गांव में जल जीवन मिशन के तहत सोलर पंप लगाया गया है। जिसके द्बारा पूरे गांव में पानी का आपूर्ति किया जाता है। चोर रविवार की रात सोलर पैनल व ताला तोड़कर अंदर रखा हुआ बैटरी व केबल तार चुरा ले गए। ग्राम प्रधान पप्पू लाल कनौजिया ने थरवई पुलिस को इसकी जानकारी दिया है। बता दें कि इसके पहले भी यहां पर लगा हुआ सोलर पैनल चोरी हो गया था। जिसके कारण काफी दिनों तक गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। काफी प्रयास के बाद सोलर पैनल लगवाया गया लेकिन वह भी चोरी हो गया। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में गांव में पानी की सप्लाई ठप हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.