अमरोहा, मई 9 -- अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन में पेयजल योजना से संबंधित छह प्रकरणों की विकास भवन में समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पेयजल योजना को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की टंकी निर्माण से संबंधित छह प्रकरणों की जांच का निर्देश भी दिया। जांच के लिए कमेटी गठित की गई। कमेटी में एसडीएम, पीडी समेत तीन अधिकारी नामित किए गए हैं। 14 दिन में मामले में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- दो सदस्य जांच कमेटी गठित की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...